जीरो बैंड में भूस्खलन का खतरा, सुरक्षा दीवार की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला से मुलाकात कर वाल्मीकि बस्ती जीरो बैंड निवासी इतेश कुमार वाल्मीकि के मकान को भूस्खलन से उत्पन्न खतरे से बचाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर विधायक निधि से तत्काल सुरक्षा दीवार निर्माण कराने का आग्रह किया।

वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मैडी ने बताया कि बरसात के दौरान लगातार भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मकान और परिवार पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र में जल्द सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की।

विधायक लखपत सिंह बुटोला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द उचित कार्रवाई और आवश्यक आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार मैंडी समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा मद से ग्राम पंचायतों को मिली मशीनें, संपर्क मार्गों की भी हो रही नियमित सफाई

Tue Aug 25 , 2026
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर आपदा मद से प्रथम चरण में कई ग्राम पंचायतों को बुश कटर मशीनें वितरित की गई हैं। मशीनें मिलने के बाद ग्रामीण गांवों के आसपास उगी झाड़ियों के साथ-साथ संपर्क मार्गों के किनारे की […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!