सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र

​गोपेश्वर : चमोली जनपद के गोपेश्वर-घिंघराण मार्ग पर रोली ग्वाड़ के समीप सेल्फी लेने के प्रयास में एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जिसमें 22 वर्षीय युवक सचिन राणा की जान चली गई। मूल रूप से गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग) का निवासी सचिन रोली ग्वाड़ में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था और रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरसीएम (RCM) केंद्र के पास फोटो खींचते समय अचानक पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस, 112 आपातकालीन सेवा और आपदा प्रबंधन की टीमों ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खाई से बाहर निकाला, लेकिन जिला चिकित्सालय लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव

Mon Mar 2 , 2026
ज्योतिर्मठ : आगामी 3 मार्च 2026 को लगने वाले चन्द्र ग्रहण के कारण श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अधीन आने वाले समस्त मंदिरों और देवालयों की पूजा व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। BKTC के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जानकारी दी कि ग्रहण के सूतक काल के दृष्टिगत […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!