गुनियाला के ग्रामीणों ने उठाई आवाज, भू-स्खलन का हो स्थाई समाधान

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बेमरू के गुनियाला गांव के ऊपर बौंठा तोक में हो रहे भू-स्खलन से गांव को खतरा बना हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भू-स्खलन के रोकथाम को स्थाई समाधान की मांग की है।

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने बताया कि वर्ष 2013-14 में भारी वर्षा के कारण गुनियाला के ऊपर बौंठा तौक में भारी भू-स्खलन हुआ था। इससे ग्रामीणों की काश्ताकरी की भूमि नष्ट हो गई थी। इसकी जानकारी तत्समय जिला प्रशासन को दी गई  थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। गुनियाला गांव के ऊपर दैवीय आपदा से भारी भू-स्खलन को रोकने के लिए चैकडेम तथा नाला निर्माण की मांग भी की गई थी। कहा कि हर बार बरसात के मौसम में यहां पर लगातार भू-स्खलन होता रहता है। इससे ग्रामीणों का भारी नुकसान के साथ ही जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भू-स्खलन के रोकथाम को स्थाई समाधान किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान सरपंच इंद्र सिंह नेगी, अशोक, मोहन सिंह, भरत सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी सविन बंसल का सख्त रुख – असहाय मामलों में 3 ई-एफआईआर दर्ज

Wed Apr 8 , 2026
देहरादून। जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज फिर जला जनता दर्शन 50 से अधिक शिकायत प्राप्त जिलाधिकारी सविन बंसल प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान शासन में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने के फलस्वरूप प्राप्त 212 शिकायतों में से लगभग 120 फरियादियों की शिकायत सुन पाए […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!