उत्तराखंड : 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा टोल मुक्त, डीएम ने दिए निर्देश

देहरादून :  देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के देहरादून दौरे और जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर को जाम से मुक्त रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इसके तहत 14 अप्रैल को प्रातः 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक Lachhiwala Toll Plaza और आशारोड़ी बैरियर को पूरी तरह टोल मुक्त रखा जाएगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार के निजी, वाणिज्यिक या अन्य वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।

प्रशासन का मानना है कि सीमावर्ती और पर्वतीय जनपदों से बड़ी संख्या में वाहन कार्यक्रम स्थल की ओर आएंगे, जिससे टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह आदेश लागू किया है। इस दौरान फास्टैग से भी किसी प्रकार की टोल वसूली नहीं की जाएगी और सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। जिला प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्थाओं का पालन करें, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

Sun Apr 12 , 2026
बड़कोट (उत्तरकाशी)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए प्रवेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भरा नजर आया। इस अवसर पर वार्ड मेंबर  संजीव राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!