उत्तराखंड : देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और नौकरानी की हत्या

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में मंगलवार को तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर एक दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वारदात लूट के इरादे से की गई बताई जा रही है।

घटना के समय घर में दंपती और नौकरानी ही मौजूद थे, जबकि दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है।

मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर और शीला के रूप में हुई है। शीला मूल रूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, बागेश्वर-चमोली से दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Wed Oct 7 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रात करीब 10:23 बजे आए भूकंप के झटके उत्तराखंड के कई हिस्सों में महसूस किए गए। इसके अलावा दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कुछ अन्य इलाकों में भी लोगों ने धरती में कंपन महसूस […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!