प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग में भूगोल प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कैप्टन रामलाल आर्य दशोली विकासखंड की ग्रामसभा सैकोट के निवासी थे। वह क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता देवी के पति थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। कांग्रेसजनों ने उन्हें प्रतिष्ठित, विद्वान, मृदुभाषी, सरल स्वभाव और ऊर्जावान व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक और एनसीसी अधिकारी के रूप में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और सामाजिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि कैप्टन आर्य का व्यक्तित्व बहुमुखी प्रतिभा से परिपूर्ण था। वह अपने व्यवहार, कार्यशैली और मिलनसार स्वभाव के कारण लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे। उनका असमय निधन शिक्षा जगत, सामाजिक क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा। शोकसभा में कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोड़िया, गिरीश आर्य, भगत कनियाल, राजेंद्र सिंह रावत, कुंवर सिंह भंडारी, दर्शन लाल, राकेश बिष्ट, सूरज टकोला, भक्ति लाल, हीरालाल रुद्रीयाल, जयपाल कोहली, प्रताप लाल आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri Nov 6 , 2026
लाता में रात-दिन मशीनों से खनन और धौली नदी की धारा बदलने का आरोप वन पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में खनन को लेकर लाता के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!