पौड़ी पुलिस का औचक एक्शन, रांसी स्टेडियम में 60 खिलाड़ियों की ड्रग डिटेक्शन किट से हुई जांच

पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में नशा उन्मूलन अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रांसी स्टेडियम में स्पोर्ट्स कैंप में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों हेतु विशेष जागरूकता एवं परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 60 खिलाड़ियों का स्वेच्छा से ड्रग डिटेक्शन किट के माध्यम से परीक्षण किया गया की किसी खिलाडी के द्वारा नशे का सेवन तो नही किया जा रहा। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई, जो कि स्पोर्ट्स कैंप परिसर में सकारात्मक वातावरण का प्रतीक है। 

जिला क्रीड़ा अधिकारी, पुलिस विभाग एवं चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभावों, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव, सामाजिक प्रतिष्ठा एवं भविष्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों से अपील की गई कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपने खेल एवं जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें तथा किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन अथवा गलत संगति से बचें। साथ ही नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य सहायता से संबंधित उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार की वैश्विक रोजगार योजना का असर, टिहरी की सपना राणा बनी मिसाल

Thu Jun 25 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सपना राणा ने मुलाकात की। सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की गई, जिसके उपरान्त उनको जर्मनी के हैमबर्ग शहर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!