पेंशनर्स संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, राजेंद्र रावत बने अध्यक्ष

  • अधिवेशन में पेंशनरों की चार प्रमुख मांगें उठी
  • ओपीडी में गोल्डन कार्ड सुविधा और अतिरिक्त पेंशन की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन चमोली का एक दिवसीय अधिवेशन शनिवार को अंबेडकर भवन गोपेश्वर में हुआ। अधिवेशन में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा के साथ संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव भी कराए गए। राजेंद्र सिंह रावत को संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में गिरीश चंद्र आर्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रूपचंद आर्य को उपाध्यक्ष, सावित्री कोहली को महिला उपाध्यक्ष, डॉ. पुष्कर बैछवाल को जिला मंत्री, सूर सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष और सुनील सिमल्टी को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह बिष्ट और राकेश थपलियाल तथा पर्यवेक्षक चैधरी ओमवीर सिंह और जेपी चाहर की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए।

पेंशनरों ने सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में गोल्डन कार्ड की सुविधा देने, 65 वर्ष की उम्र पर पांच, 70 वर्ष पर 10 और 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने की मांग की। इसके अलावा राशिकरण की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष आठ माह करने और जून व दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक-एक वेतनवृद्धि का लाभ देने की मांग उठाई गई। संगठन ने इन मांगों को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की बात कही। अधिवेशन में मुख्य कोषाधिकारी राजीव कांत मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चैधरी ओमवीर सिंह, महामंत्री जेपी चाहर मौजूद रहे। संचालन डॉ. पुष्कर बैछवाल ने किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

56.90 किमी सड़क के गड्ढे भरे, चमोली में तेज हुआ पैचवर्क अभियान

Sun Sep 27 , 2026
15 अक्टूबर तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज हो गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न कार्यदायी संस्थाएं सड़कों पर पैचवर्क में जुटी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!