बिजनौर : जिले में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

बिजनौर : यूपी के जनपद बिजनौर में कल नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटा खाने से सिकरौडा, खैरूल्लापुर सहित कई गांवों के करीब 30 से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर और प्राइवेट अस्पतालों में उपचार दिलाया गया।

मंडावली थाना क्षेत्र के सिकरौडा, लाहक कला, मोहनपुर और नजीबाबाद के गांव खैरुल्लापुर के करीब 30 से अधिक ग्रामीण कुट्टू का आटा खाने से बीमार हो गए। बृहस्पतिवार शाम से अचानक ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायतें होने लगीं। गांव सिकरौडा निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी चंदाकली, पुत्र अंश, पुत्री अंशिका, रिया, आराध्य को उल्टी और घबराहट की शिकायत होने पर परिवार हड़कंप मच गया। राजेंद्र सिंह के भाई राज कुमार की पुत्री सलोनी और अमोली, काका की पुत्री मीनू भी उल्टी -दस्त और घबराहट से पीड़ित हो गई। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद देर रात चंदाकली, अंश, सलोनी और अमोली को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सिकरौडा के ही किराना कारोबारी शिवा, इनकी माता कल्पना, पत्नी राधिका को उल्टी -दस्त से पीड़ित होने पर मंडावली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव खारुल्लापुर निवासी हनी, उनकी मां मनोरमा देवी, पुत्र अक्षय कुणाल और तुषार भी कुट्टू का आटा खाने से देर रात बीमार हो गए। उल्टी, दस्त और घबराहट होने लगी। इनका साहनपुर प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गांव लाहक कला, मोहनपुर सहित अनेक गांवों के बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने नजीबाबाद के मोटा आम क्षेत्र के एक किराना कारोबारी से कुट्टू का आटा खरीदा था। आटे की पकौड़ी आदि खाने के कुछ देर बाद ही अचानक ही तबीयत बिगड़ने लगी। वहीं खाद्य विभाग का कहना है कि इस तरह का कुट्टू का आटा बेचने वालों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीसीआर-2 भवन के लिए रूपये 50.27 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

Sat Mar 21 , 2026
कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां सीसीआर-2 भवन की शीर्ष मंजिल पर बनेगा हेलीपैड हरिद्वार में रूपये 25.68 करोड़ की लागत से सूखी नदी एवं मायापुर स्कैप चैनल पर दो डबल लेन पुल बनाए जाएंगे मेलाधिकारी ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!