जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, सभी शव बरामद

  • पायलट समेत छह लोगों की गई जान, दुर्गम घटनास्थल से शवों को सड़क तक लाने में जुटी संयुक्त टीमें

गोपेश्वर(चमोली)। जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटनास्थल से सभी छह शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें शवों को दुर्गम घटनास्थल से सड़क मार्ग तक पहुंचाने में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। शवों को सड़क तक पहुंचाने के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्यूणी-प्लासू परियोजना से उत्तराखण्ड को मिलेगी 72 मेगावाट बिजली

Sat Oct 31 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में जल विद्युत परियोजनाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। यूजेवीएन लिमिटेड की 72 मेगावाट क्षमता की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अंतिम वन स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस स्वीकृति से […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!