महिलाओं सीख रहे सिलाई का हुनर, आत्मनिर्भर बनाने की पहल

गोपेश्वर (चमोली)। पोखरी विकासखंड के भिकोंना गांव में 50 से अधिक महिला श्रमिकों को 45 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के समन्वय से डीटीआर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य श्रमिकों और उनके आश्रितों को हुनरमंद बनाकर रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

डीटीआर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के संयोजक ललित असवाल ने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को आरपीएल और ईडीपी योजनाओं के तहत निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चमोली जिले के विभिन्न गांवों में संचालित इस कार्यक्रम के जरिए श्रमिकों को आजीविका के नए विकल्पों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिलाई-कढ़ाई के साथ ब्यूटी पार्लर, खाद्य प्रसंस्करण, प्लंबर और सेफ्टी जैसे विभिन्न ट्रेडों में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे श्रमिक अपने कौशल को विकसित कर रोजगार पाने और स्वरोजगार शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

इस दौरान ग्राम प्रधान सुचिता देवी, राजेश्वरी देवी और सिलाई प्रशिक्षिका रितू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें – मुख्यमंत्री धामी

Sat Oct 10 , 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दो चरणों में 6.5 लाख से अधिक […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!