बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित

कल्जीखाल : बाल विकास परियोजना कल्जीखाल द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सभा दिवई की ग्राम प्रधान अनुसुया देवी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया तथा समाज में बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा रावत ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना, उनके प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण तैयार करना तथा उनकी शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर सुनीता तोपवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह रावत, गोपाल कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अरुणा, अंजू, सुनीता, पूर्णिमा, रीता सहित परियोजना के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण

Sun Mar 15 , 2026
देहरादून : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक जिला मुख्यालय देहरादून, बाह्य न्यायालय ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला, मसूरी एवं चकराता के न्यायालयों में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!