डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश

बागेश्वर : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ कठायतवाड़ा ग्राम समूह जखेड़ा पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर मरम्मत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को आवश्यक संसाधन एवं अतिरिक्त श्रमिक लगाकर आज शाम तक मरम्मत कार्य पूर्ण करने तथा शनिवार से नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि गत रविवार रात्रि पंद्रहपाली के समीप हुए भूस्खलन के कारण पेयजल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे कठायतवाड़ा ग्राम समूह के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को पाइपलाइन की मरम्मत युद्धस्तर पर कराने तथा मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरम्मत कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण यदि किसी भी प्रकार की जनसेवा प्रभावित होती है तो जिला प्रशासन एवं सभी संबंधित विभाग उसे यथाशीघ्र सामान्य करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

जल संस्थान के सहायक अभियंता दीनदयाल ने बताया कि कठायतवाड़ा ग्राम समूह की पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जब तक पाइपलाइन की मरम्मत पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक प्रभावित क्षेत्रों में वाटर टैंकरों के माध्यम से नियमित पेयजल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के स्थायी समाधान के लिए निदेशालय स्तर पर टेंडरिंग प्रक्रिया भी गतिमान है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका

Fri Jul 10 , 2026
सड़क, पुल एवं घाट निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी, सौंदर्यीकरण एवं वृक्षारोपण कार्यों को भी प्राथमिकता से कराया जाए हरिद्वार : मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!