चारधाम यात्रा : सुबह चार से रात दस बजे तक ही यात्री वाहन संचालन

-डीएम गौरव कुमार की अपील श्रद्धालु नियमों का पालन कर यात्रा को सफल बनाएं

गोपेश्वर (चमोली। आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे के निर्देशानुसार यात्रा मार्गों पर यात्रियों के वाहनों का संचालन सुबह चार बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। रात्रि 10 बजे से सुबह चार बजे तक यात्री वाहनों का संचालन यात्रा मार्ग पर  प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान भरी माल वाहक वाहनों का आवागमन संबंधित क्षेत्र के थाना पुलिस चैकी, चेकपोस्ट के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के को पुलिस, प्रशासन तथा संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया है। यात्रा मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के लिए सभी भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्था

Sun Apr 19 , 2026
श्रीनगर : चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यात्रीहितकारी बनाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने श्रीनगर स्थित तहसील सभागार में रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने स्वयं यात्रा मार्गों पर उतरकर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!