मसूरी विकास पर एक्शन मोड में कृषि मंत्री गणेश जोशी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनओं की समीक्षा बैठक शनिवार को देहरादून के कालीदास रोड़ स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में मसूरी में वेडिंग जोन के विकास हेतु समुचित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त, सुवाखोली के भुवनेश्वरी देवी मंदिर में सौन्दर्यीकरण के निर्माण कार्य एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्यों को शीघ्र गति देने के निर्देश दिये। उन्होंने न्यू कैंट रोड, नैशविला रोड तथा संतला देवी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही, मुख्यमंत्रीघोषणा के क्रम में सालावाला एवं पुरकुल में सामुदायिक केन्द्रों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा।

उन्होंने मसूरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु उपयुक्त स्थान चिन्हित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिये गये। इसके अतिरिक्त मसूरी क्षेत्र के भवनों के वन-टाइम सेटलमेंट के संबंध में नियमानुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश प्रदान किये गये। उन्होंने मसूरी में खुली पड़ी पेयजल लाइनों को भूमिगत करने तथा बिलासपुर कांडली, नैशविला रोड एवं कैनाल रोड की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

बैठक में मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, ईई एनएच विजय कुमार जलसंसथान के ईई सतेन्द्र पाल सिंहख् राजीव सेनी, जिला खेल अधिकारी रविन्द्र भण्डारी, एमडीडीए के ईई सुनील कुमार, लोक निर्माण विभाग के ईई राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार

Sun Apr 19 , 2026
हरिद्वार : एसएसपी नवनीत सिंह के निकट पर्यवेक्षण में हरिद्वार पुलिस लगातार मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही कर रही है। उक्त कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों/ईनामी/गैंगस्टरों की की तलाश […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!