देहरादून में संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी, पूछताछ में बड़े साजिश का खुलासा

देहरादून: झाझरा क्षेत्र से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी विक्रांत से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी शहर के भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पंजाबी गायक Sidhu Moose Wala का कट्टर प्रशंसक था और उनकी हत्या से आक्रोशित होकर कट्टरपंथी विचारों के प्रभाव में आ गया था। इसी दौरान वह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी के संपर्क में आया, जो भड़काऊ सामग्री साझा करता था।

रेकी और गोपनीय जानकारी साझा

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी को शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क दिए गए। उसे Dehradun और आसपास के इलाकों, विशेषकर पुलिस थानों और प्रमुख स्थानों की वीडियो बनाकर भेजने को कहा गया। बताया जा रहा है कि उसने झाझरा पुलिस चौकी की लोकेशन और वीडियो फुटेज भी पाकिस्तान भेजी थी।

संवेदनशील ठिकानों को बनाया निशाना

आरोपी को बाद में और गंभीर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें Indian Military Academy, ISBT Dehradun और पुलिस मुख्यालय (PHQ) जैसे महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी शामिल थी। उसने इन स्थानों के फोटो और वीडियो भी साझा किए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे निर्देश दिया गया था कि इन जगहों पर बम धमाके करने हैं, जिसके लिए हथियार और पैसा ‘गुर्जर’ नामक व्यक्ति उपलब्ध कराएगा। हालांकि, घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आतंकी संगठन के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी को “तहरीक-ए-तालिबान- हिन्दुस्तान (TTH)” के नाम से दहशत फैलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत उसने सेलाकुई, अडवाणी पुल और झाझरा क्षेत्र में दीवारों पर स्प्रे पेंट से TTH लिखकर उसकी वीडियो भी भेजी।

सीसीटीवी लोकेशन तक भेजी

आरोपी ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन भी अपने विदेशी हैंडलर को साझा की। पुलिस के अनुसार, वह पिछले कई महीनों से देहरादून में अलग-अलग जगहों की रेकी कर रहा था।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संसद परिसर में दिखी खास तस्वीर, पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत

Sun Apr 12 , 2026
नई दिल्ली: संसद भवन परिसर में शुक्रवार को एक खास राजनीतिक दृश्य देखने को मिला। प्रधानमंत्री Narendra Modi और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत होती नजर आई। यह मुलाकात प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले  की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!