मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत के खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को मिली बड़ी सौगात 

चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनपद चम्पावत के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में विकासखंड पाटी अंतर्गत खेतीखान क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को बड़ी सौगात मिली है।

खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण हेतु ₹664.49 लाख (छह करोड़ चौसठ लाख उनचास हजार रुपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के अनुक्रम में नियोजन विभाग की तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ (TAC) द्वारा कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग, चम्पावत को दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में प्रथम किश्त के रूप में कुल स्वीकृत धनराशि का 40 प्रतिशत, लगभग ₹265.79 लाख, जारी कर दिया गया है।

इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से खेतीखान क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान होगा। इससे स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था भी अधिक सुचारू बनेगी। उन्होंने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग से भूमि का कुशल उपयोग सुनिश्चित होगा, जो पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूर्ण किया जाए तथा कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति की समीक्षा की जाए।

The post मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत के खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को मिली बड़ी सौगात  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

SGRRU सहित SGRR के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम, मेडिकल काॅलेज में गीतों के माध्यम से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना

Tue Jan 27 , 2026
देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर समूह के समस्त संस्थानों में देशभक्ति, राष्ट्र गौरव और भारतीय संविधान के प्रति आस्था का भव्य उत्सव देखने को मिला। दरबार श्री गुरु राम राय महाराज, एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के अन्य शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान, आन-बान […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!