पौड़ी। राजस्व विभाग की कॉलोनी में आवासीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रामलीला मैदान स्थित कॉलोनी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लघु मरम्मत, रंगाई-पुताई और अनुरक्षण कार्यों की स्थिति देखी तथा अधिकारियों को आवासों में […]

देहरादून: देहरादून के प्रमुख अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) को आधुनिक और सुविधायुक्त ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से करीब 10 एकड़ क्षेत्र में फैले आईएसबीटी के सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण का काम करीब 27.50 करोड़ रुपये की […]

कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को उत्तराखण्ड राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अराइज कंप्यूटर्स (Arise […]

पेयजल से आवास और रोजगार तक उठे सवाल, डीएम ने जांच के साथ शिकायतकर्ता को कार्रवाई बताने के भी दिए निर्देश गोपेश्वर (चमोली)। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने 20 शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी गौरव कुमार के सामने रखीं। […]

चमोली के 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा आंगन का मिलन लाभार्थियों को योजनाओं और पोषण सेवाओं की मिलेगी जानकारी गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विभाग की मजबूत रीढ़ हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और तमाम चुनौतियों के बावजूद वे महिला […]

श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया है। दोनों किशोर कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 […]

देहरादून। चकराता विधानसभा क्षेत्र से आए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके सरकारी आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए संचालित योजनाओं में लाभार्थी चयन और योजनाओं के कामों के आवंटन […]

SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला शव, पुलिस को सौंपा. पिथौरागढ़। कनालीछीना क्षेत्र के पलेटा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की […]

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिना बारिश अचानक बड़ी मात्रा में पानी और मलबा रिहायशी इलाके की ओर आ गया। रैला पंचायत के पालचरा गांव में पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो की एडिट-5 में टनल लीक होने के बाद […]

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लंबे समय बाद दिल्ली से उत्तराखण्ड लौटे। प्रदेश में वापसी के दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हरिद्वार पहुंचे और शिवमूर्ति घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। हरिद्वार से उनका काफिला देहरादून पहुंचा, […]

Share
error: Content is protected !!