एमडीडीए का अवैध निर्माणों के विरुद्ध एक्शन जारी

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों के विरुद्ध सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है।

प्राधिकरण ने आज देहरादून के प्रगति विहार लेन संख्या-06 में उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की। वहीं, इसी क्षेत्र में श्रेयष अग्रवाल द्वारा निर्मित अवैध टिन शैड को ध्वस्त कर दिया गया। दोनों ही मामलों में निर्माण प्राधिकरण से बिना स्वीकृति के किए जा रहे थे।

यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर की गई। इस दौरान सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता जयदीप राणा एवं प्राधिकरण के सुपरवाइजर मौके पर उपस्थित रहे।

The post एमडीडीए का अवैध निर्माणों के विरुद्ध एक्शन जारी first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जब जन्मदिन बना उम्मीद का उत्सव, अनाथ बालिकाओं के बीच पहुंचे IAS अधिकारी बंशीधर तिवारी

Fri Jan 30 , 2026
देहरादून : जब प्रशासनिक पद, प्रोटोकॉल और औपचारिकता की दीवारें टूटती हैं, तब शासन का एक मानवीय चेहरा सामने आता है। ऐसा ही दृश्य एक बार फिर देहरादून के बनियावाला क्षेत्र में देखने को मिला, जहां अपर सचिव मुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं महानिदेशक सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!