विद्युत बिल वृद्धि, यूपीसीएल ने जारी किया बयान

देहरादून : उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) प्रदेश के उपभोक्ताओं एवं सम्मानित जनप्रतिनिधियों के समक्ष यह स्पष्ट करना चाहता है कि हाल ही में बिजली दरों को लेकर मीडिया में प्रकाशित कुछ समाचार भ्रामक रूप में प्रस्तुत किए गए हैं, जिनसे उपभोक्ताओं के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है।

UPCL पुनः यह स्पष्ट करता है कि बिजली दरों को न तो निगम स्वयं बढ़ाता है और न ही दरों में वृद्धि का कोई भी निर्णय UPCL के हाथ में होता है। राज्य में बिजली दरों का निर्धारण उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग (UERC) द्वारा एक पारदर्शी प्रक्रिया, विस्तृत वित्तीय विश्लेषण और जनसुनवाई के बाद ही किया जाता है। निगम का कार्य केवल नियामक मानकों के अनुसार आवश्यक आंकड़ों एवं सूचनाओं को आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना है। इसलिए यह कहना कि UPCL बिजली दरों में वृद्धि कर रहा है या उपभोक्ताओं पर बोझ डालना चाहता है, वास्तविकता से परे है।

The post विद्युत बिल वृद्धि, यूपीसीएल ने जारी किया बयान first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के नागरिकों के प्रभावित होने की आशंका, मुख्यमंत्री धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री से की बात

Sat Dec 13 , 2025
देहरादून : गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए Night Club अग्निकांड को लेकर प्राप्त Media Reports एवं स्थानीय स्तर की सूचनाओं के अनुसार, इस घटना में उत्तराखण्ड के कुछ नागरिकों के प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस स्थिति को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!