मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 196 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिटकुल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु राज्य सरकार की वार्षिक योजना के अन्तर्गत ए०डी०बी० वित्त पोषित बाह्य सहायतित योजना में संचालित परियोजनाओं हेतु प्रावधानित बजट के सापेक्ष ₹105.09 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने का अनुमोदन दिया है।

मुख्यमंत्री द्वारा उरेडा की सप्तेश्वर लघु जल विद्युत परियोजना (300 कि०वा०) के सिविल इलेक्ट्रोमैकेनिकल एवं विद्युत पारेषण लाइन के कार्यों हेतु ₹119.97 लाख की योजना की स्वीकृति का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा विभागान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 से गेम चेंजर योजनान्तर्गत राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों (प्रारम्भिक एवं माध्यमिक) में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को प्रत्येक शैक्षिक सत्र में निःशुल्क नोटबुक देने हेतु ₹52.84 करोड़ स्वीकृत किए हैं ।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के रूड़की में निर्माणाधीन ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन कार्य हेतु ₹4.47 करोड़, मसूरी पुनर्गठन पम्पिंग पेयजल योजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन पर व्यय वित्त (नियोजन विभाग) द्वारा संस्तुत/परीक्षित लागत के तहत अवशेष ₹19.69 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में भिलंगना विकासखण्ड के अन्तर्गत घनसाली शहर की भिलंगना नदी से बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹3.18 करोड़, जनपद बागेश्वर के विकासखण्ड कपकोट में सरयू नदी से बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु ₹4.85 करोड़ के साथ जनपद उत्तरकाशी में आयी भीषण आपदा को दृष्टिगत रखते हुए ₹5 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिबंधित कफ सिरप और घटिया दवाओं के खिलाफ औषधि विभाग का अभियान जारी

Wed Oct 15 , 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेशानुसार राज्यभर में औषधि विभाग द्वारा निम्न गुणवत्ता की औषधियों के विरुद्ध सघन औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व अपर आयुक्त (एफडीए) […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!