अवैध चरस के साथ पुलिस ने एक को धर दबोचा

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थराली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 709 ग्राम अवैध चरस के साथ धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में 24 मई को थाना थराली पुलिस डाक बंगला वन्यडॉन क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेराधार की ओर से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम सर्तक हो गई। कुछ ही देर बाद जंगल के रास्ते एक संदिग्ध व्यक्ति सड़क की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह घबराकर तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। बताया कि पुछताछ के दौरान आरोपित ने स्वयं को बेरीधार निवासी प्रताप सिंह बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को पारदर्शी पन्नी में रखी 709 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना थराली मेंएनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवनियुक्त गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने संभाला कार्यभार

Thu May 28 , 2026
पौड़ी : नवनियुक्त गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सोमवार को पौड़ी पहुंचकर मंडलीय आयुक्त कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंडल मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!