नशे से दूरी एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

पौड़ी : वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध, नशे की प्रवृत्ति एवं सामाजिक चुनौतियों को देखते हुए बच्चों और युवाओं को समय समय पर जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस टीमों द्वारा लगातार स्कूलों एवं कॉलेजों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ANTF/AHTU कोटद्वार टीम द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। बच्चों को नशे से दूर रहने, गलत संगति से बचने तथा समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया। बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव एवं ऑनलाइन सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की नशा तस्करी, अवैध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा नशा संबंधी सूचना हेतु टोल फ्री नंबर 1933, डायल 112 के बारे में बताते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण संदेश साझा किए गए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत, महंगाई भत्ता 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत

Sun May 17 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद अब प्रदेश में महंगाई भत्ता मौजूदा 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!