जोशीमठ : पूर्व ईओ भगवती प्रसाद कपरुंवाण का निधन, शोक की लहर

जोशीमठ। नगर पालिका जोशीमठ के पूर्व अधिशासी अधिकारी (EO) और प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता भगवती प्रसाद कपरुंवाण के निधन से सीमांत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और शनिवार रात देहरादून स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद रविवार को हरिद्वार में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके आकस्मिक निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी साह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कपरुंवाण एक कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में नगर के विकास के लिए अविस्मरणीय और सराहनीय कार्य किए।

बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती और नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश नेगी , नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एल एल साह, रोहिणी रावत, शैलेंद्र सिंह पंवार सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे केवल एक अधिकारी ही नहीं, बल्कि जोशीमठ की सामाजिक नीतियों और विकास को गति देने वाले एक समर्पित व्यक्तित्व थे। समाज के हर वर्ग के लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon Apr 27 , 2026
ज्योतिर्मठ। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इन दिनों अपने चरम पर है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम तक चारों धामों – बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री – में कुल 2,38,590 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया है। अकेले शनिवार […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!