कोटद्वार : 5 स्थानों पर गैस एजेंसियों, प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंपों, होटल ढाबों की हुई जांच

कोटद्वार : जनपद पौड़ी गढ़वाल में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन पर खाद्य नागरिक आपूर्ति की प्रवर्तन टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर संचालित गैस एजेंसियों, प्रतिष्ठानों, होटल-ढाबों तथा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को जनपद में कुल 24 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें से श्रीनगर क्षेत्र में 02 गैस गोदाम, कोटद्वार में 01 गैस गोदाम व 04 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, पौड़ी व पाबौ क्षेत्र में 01-01 गैस गोदामों का तथा नौगांवखाल/पोखड़ा क्षेत्रों में  15 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संचालकों को स्टॉक एवं वितरण से जुड़े अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ में बर्फबारी से तैयारियों की रफ्तार थमी

Fri Apr 10 , 2026
ज्योतिर्मठ। पहाड़ों में बीते मंगलवार से जारी अनवरत बारिश और बर्फबारी के चलते भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम ने आधे फिट से अधिक बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। हालांकि बर्फ पिघलने का सिलसिला भी बना हुआ है, लेकिन मौसम के इस कड़े मिजाज ने आगामी कपाट खुलने की तैयारियों और […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!