खिलाड़ियों, किसानों और युवाओं के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता प्रेरणादायक : रेखा आर्या

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र के डालनवाला मंडल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रत्येक संबोधन ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा से परिपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में उन्हें विशेष रूप से यह बात अत्यंत उत्साहजनक लगी कि प्रधानमंत्री खिलाड़ियों का उल्लेख करना कभी नहीं भूलते। टी-20 वर्ल्ड कप का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि विश्व की विभिन्न टीमों में भारत के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं, जो देश की खेल क्षमता और वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। मंत्री ने केरल में एक बालिका द्वारा अंगदान के माध्यम से आठ लोगों को जीवनदान देने की प्रेरक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी कहानियाँ समाज को नई दिशा देती हैं और सेवा, संवेदनशीलता व मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाती हैं।

डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी जैसे बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को केवाईसी या री-केवाईसी के नाम पर आने वाले फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। डिजिटल युग में यह जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। किसानों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव देश के अन्नदाता को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हैं। उनके प्रत्येक संबोधन में किसानों के उत्थान और कल्याण की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री का संदेश उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देश के भविष्य के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व एक ऐसे विजनरी नेता के हाथों में है, जो वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की भी चिंता करते हैं और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष, हरीश, राजेंद्र, ओम कक्कड़, अशोक वर्मा, दीपचंद, रोहन चंदेल, रायपुर गंगोला, मोहनलाल वर्मा, मदन मोहन नेगी, इंदू बाला, मोती राम, नवीन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे के नेटवर्क पर धामी सरकार का कड़ा वार, मनःप्रभावी औषधियों के बढ़ते कुप्रयोग तथा इनके गैर-कानूनी व्यापार के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान

Mon Feb 23 , 2026
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कोडीन सिरप के दुरुपयोग रोकने को टीमों का गठन, क्रॉस-जांच से पारदर्शिता, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई देहरादून में अनियमितताएं पाए जाने पर दो प्रतिष्ठान सील, हरिद्वार में स्टॉक रोका गया, उधमसिंहनगर में नोटिस चस्पा देहरादून : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव व […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!