देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व संविधान निर्माताओं के योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा आइए , हम सभी न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
The post 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज first appeared on doonvoice.
Mon Jan 26 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा […]