पेंशनर दिवस कराने की मांग, डीएम से मिले पेंशनर्स

गोपेश्वर (चमोली)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंप कर आगामी 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस आयोजित करने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत और महामंत्री डॉ. पुष्कर बैछवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस आयोजित करने की मांग की। संगठन ने शासनादेश के अनुरूप कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कोषाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके। संगठन ने बताया कि शासनादेश के तहत प्रत्येक वर्ष 17 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालयों पर पेंशनर दिवस आयोजित किया जाना है। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, पेंशनर संगठनों को पूर्व सूचना देने और शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करने की मांग भी उठाई। उन्होंने देहरादून की तर्ज पर जिला कोषागार और उपकोषागारों में पेंशनरों की सुविधा के लिए पेंशन भवन विकसित करने का आग्रह किया। कहा कि प्रदेशस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में 12 अगस्त को मुख्य सचिव से मुलाकात की थी, जिसके बाद वित्त विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश आर्य, हीरा रौथियाल, कोषाध्यक्ष शूरसिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रूपचंद आर्य, सावित्री कोहली, आय-व्यय निरीक्षक सुनील सिमल्टी आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुदरत की बेमिसाल नेमत निजमुला घाटी और तड़ाग ताल, जो संजोए है प्रकृति के अनकहे रहस्य

Thu Oct 22 , 2026
तड़ाग ताल से सप्तकुंड तक बिखरी है प्राकृतिक सुंदरता सुविधाओं और प्रचार के अभाव में दम तोड़ रही पर्यटन की संभावनाएं पर्यटन सर्किट विकसित हो तो गांवों में खुल सकते हैं रोजगार के रास्ते गोपेश्वर (चमोली)। एक तरफ हिमालय की चोटियां, दूसरी तरफ पहाड़ों के बीच पसरी हरियाली और सन्नाटे […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!