झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘नशामुक्त देवभूमि मिशन’ और ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना झबरेड़ा पुलिस ने 15 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हीराहेड़ी जाने वाले रास्ते के पास से आरोपी देवेंद्र को 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में झबरेड़ा पुलिस ने सूचना मिलने पर ग्राम हीराहेड़ी मार्ग के पास कार्रवाई की और देवेंद्र को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का निवासी है आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र पुत्र संतरपाल, निवासी हथियाथल, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 52 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रामबीर और हेड कांस्टेबल गजपाल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई जारी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल

Sat Oct 17 , 2026
‎जड़धार गांव में धान की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण टिहरी : जनपद में फसलों की औसत उपज एवं कुल उत्पादन के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए संचालित क्रॉप कटिंग प्रयोगों के तहत मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने शुक्रवार को नागणी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जड़धार में धान की फसल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!