NSA अजीत डोभाल को मिला प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार

पुणे : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को शुक्रवार को पुणे में प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

ट्रस्ट के अनुसार, देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए अजीत डोभाल को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। 81 वर्षीय डोभाल देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। उन्होंने मिजोरम, पंजाब, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। इसके अलावा भारत-चीन सीमा वार्ता और डोकलाम विवाद के समाधान में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

क्या है लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार?

तिलक स्मारक ट्रस्ट ने वर्ष 1983 में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। यह सम्मान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की स्मृति में हर वर्ष 1 अगस्त, उनकी पुण्यतिथि पर दिया जाता है। राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा, विज्ञान, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : अकेले व बेसहारा घूम रही बुजुर्ग महिला को पुलिस ने दिलाया सुरक्षित आश्रय

Sun Aug 2 , 2026
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं एवं जनसेवा के दायित्वों का भी पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन किया जा रहा है। 31 जुलाई को कोटद्वार क्षेत्र में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला अकेली एवं असहाय अवस्था […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!