उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने श्रीनगर में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

श्रीनगर : उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने बुधवार को नगर निगम श्रीनगर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सफाई कर्मियों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र सफाई कर्मी तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने लंबे समय से कार्यरत संविदा सफाई कर्मियों के नियमितीकरण संबंधी शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही विभिन्न संस्थानों में कार्यरत सफाई कर्मियों को निर्धारित मानकों के अनुसार वेतन, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने समाज कल्याण विभाग को विशेष शिविर आयोजित कर सफाई कर्मियों को ऋण, पेंशन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा। इसके अतिरिक्त महर्षि वाल्मीकि चौक के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा भगवान वाल्मीकि मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सभी विभागों को समन्वित एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, तहसीलदार दीपक भंडारी, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाला : दानपात्रों से ‘करोड़ों के गबन’ की जांच के लिए SIT गठित, शीर्ष अधिकारियों पर भी आंच!

Wed Jun 17 , 2026
अयोध्या/लखनऊ : अयोध्या के भव्य राम मंदिर परिसर में श्रद्धा के चढ़ावे के साथ हुए एक कथित महाघोटाले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मंदिर के दानपात्रों से कथित रूप से करोड़ों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, यहां तक कि दान में मिली ‘दो किलो की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!