साइबर ठगों ने उत्तरकाशी DM प्रशांत आर्य के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर और संदेशों के माध्यम से की रही धन की मांग

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों और असामाजिक तत्वों द्वारा बनाई गई इस आईडी से आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर और संदेशों के माध्यम से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही हैै।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिलाधिकारी के नाम से मिलते जुलते नाम अथवा फोटो का उपयोग करके साइबर अपराधियों द्वारा फेसबुक आईडी से आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और यदि उन्हें इस अकाउंट से किसी भी प्रकार के धन की मांग या संदिग्ध संदेश प्राप्त होता है, तो उसे तत्काल नजरअंदाज करें।

जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी कार्यालय या स्वयं जिलाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से कभी किसी व्यक्ति से संपर्क नहीं किया जाता है ना ही किसी प्रकार के धन की मांग की जाती है। यदि किसी नागरिक को ऐसी कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दें, ताकि साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

The post  साइबर ठगों ने उत्तरकाशी DM प्रशांत आर्य के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर और संदेशों के माध्यम से की रही धन की मांग first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Thu Jan 29 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में 1035 सहायक अध्यापकों (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!